फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डीएसबी परिसर के विद्यार्थियों की पानी की समस्या होगी दूर

Fri, 12 Dec 2025 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में स्थित सभी वाटर टैंक, वाटर कूलर व आरओ जल्द ठीक होंगे। यही नहीं परिसर प्रबंधन की ओर से भविष्य के लिए सफाई की तिथि भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


बीतें दिनों छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड्वाल और सचिव आयुष आर्या ने परिसर के सभी टैंक खाली होने के साथ वाटर कूलर खराब होने का मामला उठाया था। मामले का संज्ञान लेते हुए परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने तत्काल जेई को टैंक ठीक करने और सफाई करने के निर्देश दिए। प्रो. शर्मा ने बताया कि 12 वाटर टैंक ठीक कर लिए गए हैं। शेष दो भी जल्द ठीक किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी वाटर टैंक, वाटर कूलर व आरओ पर तिथि दर्ज कराई जा रही है ताकि हर छह माह में इनकी सफाई व मरम्मत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें