फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में पानी को तरस रहे हैं रामनगर वाले

Thu, 28 May 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में रामनगर वाले पानी के लिए तरस गए हैं। पेयजल किल्लत दूर करने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सहायक अभियंता का घेराव कर हंगामा किया। कहा कि एक तरफ क्षेत्रवासी पानी को तरस रहे हैं, वहीं शिकायत करने पर भी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन



एनएसयूआई छात्रनेता सुमित लोहनी के नेतृत्व में एई जेपी यादव का घेराव करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि जल संस्थान द्वारा पानी देने का कोई समय निर्धारित नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। सहायक अभियंता यादव ने आश्वासन दिया कि जल्द प्रत्येक मोहल्ले का भ्रमण कर पानी का संकट दूर किया जाएगा।

इस दौरान विनोद वर्मा, कमल तिवारी, प्रशांत पांडे, तनुज दुर्गापाल, वाशु चौधरी, गगन मनराल, हर्ष पांडेय, हिमांशु अग्रवाल, लोकेश पांडे, विशाल रावत, तरनजीत सिंह, भीम कुमार, अमरजोत, रजत कुयाल, तुषार बिष्ट, गयास खान, अनुज दुर्गापाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें