आईकेओ मात्सुशिमा की 23वीं आल इंडिया कराटे एवं एडवेंचर समर कैंप एक से छह जून तक विनायक भीमताल में होगा। इस कैंप में देश के विभिन्न राज्यों के 200 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।
क्योकुशिन कराटे फाउंडेशन आफ इंडिया की उत्तराखंड शाखा के महासचिव देवेंद्र सिंह रावत (निदान) ने बताया कि कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों का शारीरिक और बौद्धिक विकास करना है। इस कैंप में दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
ब्रांच के चीफ सैंसई बसंत कुमार सिंह (योनयान), हरीश चंद्र पांडे, सुनील कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश ओझा, मिलेंद्र सेन कौशल, अनुराग गुप्ता, हर्षित अग्रवाल, रविशंकर नेहरू, कैनथ लाल, मुकेश यादव, फैजल रहमान, रविशंकर श्रीवास्तव, अंजली पंचाश्रा, राकेश कुमार, प्रेमजीत कुमार, विकास सरोज आदि कोच शामिल होंगे। कैंप में प्रथम डेन और द्वितीय डेन टेस्ट भी लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी गोल्ज्यू मंदिर विनायक भीमताल में एक जून को संपर्क कर सकते हैं।