वार्षिक पत्रिका दीक्षा के द्वितीय अंक का विमोचन करते कुलपति प्रो. डीएस रावत व अन्य। स्रोत: विभ
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) विभाग में वार्षिक पत्रिका दीक्षा के द्वितीय अंक का विमोचन कुलपति प्रो. डीएस रावत ने किया। वार्षिक पत्रिका का यह द्वितीय अंक उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने को समर्पित है।
कुलपति प्रो. रावत व संकायाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी ने पत्रिका की मुख्य संपादक डॉ. पुष्पा अधिकारी, संपादक मंडल के सदस्यों डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. अशोक उप्रेती के कार्यों की सराहना की। कुलपति प्रो. रावत ने एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम विभाग को वर्ष 2026 में प्रयोगशाला व मूलभूत सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित करने आश्वासन दिया। पत्रिका में शिक्षकों की ओर से दिए गए लेख, उत्तराखंड राज्य के पारंपरिक त्योहारों, महान विभूतियों एवं ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य को दर्शाता है। संवाद