फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राज्य किसान आयोग उपाध्यक्ष ने नैनीताल दुग्ध संघ का किया निरीक्षण

Sat, 17 Jan 2026 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने शुक्रवार को नैनीताल दुग्ध संघ की दुग्धशाला का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग एवं स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन की लागत, पशु आहार, पशु स्वास्थ्य और समय पर भुगतान जैसी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए किसान आयोग इन समस्याओं को गंभीरता से ले रहा है और इनके स्थायी समाधान के लिए सरकार स्तर पर ठोस पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाना, तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना और सहकारी संस्थाओं को और मजबूत करना आयोग की प्राथमिकता है। इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी गीतांजलि, सहायक कृषि अधिकारी अफरोज अहमद, अमृत लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें