नैनीताल। कायाकल्प टीम ने बीडी पांडे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल के विभिन्न वार्ड व अन्य सुविधाओं को देखने के साथ मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाएं जानीं। शुक्रवार को डॉ. राजीव के नेतृत्व में कायाकल्प की राज्यस्तरीय टीम बीडी पांडे अस्पताल पहुंची जहां उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रहीं सुविधाओं, दवाओं, उपकरणों व दस्तावेज की जांच की। इस दौरान टीम ने मरीजों से बात कर अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान साफ- सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिली। डा. राजीव ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद कायाकल्प योजना के तहत अस्पतालों को रैंक दी जाएगी। निरीक्षण टीम में डॉ. अमित कुमार, डॉ. मनीष डोभाल व अस्पताल के पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा मेट्रन, रेशमा चौहान, शारदा गिनवाल, पुष्पा वर्मा, जानकी कनवाल मौजूद रहे । संवाद