फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध खरीद पर सवाल उठते ही जुबानी जंग तेज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी/लालकुआं। नैनीताल दुग्ध संघ की ओर से खरीदे गए बिना टेंडर के अधोमानक दूध पर जुबानी जंग तेज हो गई है। नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने यूसीडीएफ को रायल्टी नहीं देने की चेतावनी दी है। साथ ही यूसीडीएफ अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल उठाये हैं। उधर, यूसीडीएफ अध्यक्ष रेखा देवी ने कहा कि बोर्ड बैठक हुई नहीं तो उन्होंने कैसे निर्णय दे दिया? यूसीडीएफ की प्रबंध समिति सदस्य ने कहा कि आंचल ब्रांड यूसीडीएफ का है। सहकारिता राज्य सरकार की इकाई है। नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष का ये बयान नियम संगत नहीं है।
विज्ञापन

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि यूसीडीएफ अध्यक्ष रेखा देवी नैनीताल दुग्ध संघ को बदनाम करने की साजिश कर रही हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से डेयरी फेडरेशन की कार्यप्रणाली नगण्य है। जिस कारण प्रदेश के तमाम दुग्ध संघों के दूध उपार्जन में गिरावट आई है। साथ ही कई दुग्ध संघों के दूध व दुग्ध पदार्थो की बिक्री में अत्यधिक गिरावट आने से लगातार पिछड़ते जा रहे है। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में भी नैनीताल दुग्ध संघ ने दूध एवं दुग्ध पदार्थों की बिक्री में साढे़ सात प्रतिशत की वृद्धि की है।
उन्होंने फेडरेशन की अध्यक्षा द्वारा दिए गए बयान की कड़े शब्दों में निंदा कर कहा कि दुग्ध संघ प्रतिमाह यूसीडीएफ को नौ लाख रुपया रॉयल्टी के रूप में भुगतान करता है जिस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ ने सितंबर माह तक डेयरी फेडरेशन को रॉयल्टी शुल्क का भुगतान किया है। अक्टूबर से बकाया 45 लाख रुपए नहीं दिया जाएगा। उन्होंने फिलहाल डेयरी फेडरेशन को दिए जाने वाले शुल्क पर रोक लगा दी है। साथ ही इस पर स्थाई रोक लगाने के लिए जल्द ही बोर्ड की बैठक बुलाने का निर्णय भी लिया है।
विज्ञापन

पूर्व में यूसीडीएफ की नीति की नहीं जानकारी: रेखा
यूसीडीएफ अध्यक्ष रेखा देवी ने बयान जारी कर कहा है कि हमारी आज तक बोर्ड बैठक नहीं हुई है। बोर्ड ने कोई निर्णय नहीं लिया है। पूर्व में यूसीडीएफ की क्या नीति बनी है। इसकी हमें जानकारी नहीं है। बोर्ड बैठक जब होगी तब जो भी विषय आएगा। उसके बाद ही मैं इस बारे में जानकारी दूंगी। यूसीडीएफ बोर्ड के सदस्य राम पांडे ने कहा कि आंचल यूसीडीएफ का ब्रांड है। सहकारिता राज्य सरकार की इकाई है। यह राज्य के कृषकों और दुग्ध उत्पादकों की आय सुधारने के लिए बनाई गई है। नियम विरुद्घ जो भी काम हुआ होगा, इसकी जांच कराई जाएगी। कहा कि व्यक्तिगत हित एवं स्वार्थ की कोई जगह नहीं है। नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष का ये बयान नियम संगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें