फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर गड्ढे, फुट ओवर ब्रिज पर पानी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन दोनों जगहों से प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं, लेकिन, यहां के हालात कैसे उसकी पड़ताल अमर उजाला ने की, तो कई कमियां सामने आयी। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन का फुटओवर ब्रिज पर पानी भरा हुअ मिला, तो प्लेटफार्म में इतने गड्ढे हैं कि पैर गलत पड़ते ही चोट लगना तय है। कमोबेश यही हालात बस अड्डे के हैं। यहां खाद्य सामग्रियों को भी मनमाने रेट पर बेचा जा रहा है। विकास यादव की रिपोर्ट।
विज्ञापन

रेल की समस्या : 1
कैसे यात्री बनाएं एप से टिकट, स्टेशनों पर नहीं लगाया क्यूआर कोड
हल्द्वानी। रेलवे ने अनारक्षित टिकट और प्लेटफार्म टिकट आसानी से बनाने के लिए यूटीएस एप की सुविधा प्रारंभ की है। सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में क्यूआर कोड भी चिपकाए जाते हैं, जिन्हें मोबाइल से स्कैन करके टिकट बनाने की प्रक्रिया एप में शुरू होती है। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर अब तक एक भी क्यूआर कोड नहीं लगाया गया है। इससे यात्री इस सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
2
गड्ढे खोद दिए, चेतावनी बोर्ड लगाना भूल गए
हल्द्वानी। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन परिसर में करीब दो सप्ताह पहले स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए दो बड़े गड्ढे खोदे गए हैं। स्टेशन परिसर में प्रवेश द्वार के सामने ही खोद गए गड्ढे से हादसे का भय बना हुआ है। गड्ढों के चारों ओर से किसी तरह का चेतावनी बोर्ड या रिफ्लेक्टर नहीं लगाया गया है। इससे रात में यात्रियों के आवागमन के दौरान अनहोनी का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

3
फुट ओवर ओवर ब्रिज पर संभलकर चलना
हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए फुट ओवर ब्रिज है। इस सुविधा का प्रयोग यात्रियों के लिए चुनौतीपूर्ण बन गया है। प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर जाने के लिए यात्री इस फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल करते हैं लेकिन, बरसात के बाद ब्रिज पर जगह-जगह काफी पानी जमा हो जाता है।
4
यात्रियों प्लेटफार्म के गड्ढों से संभलना
हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या दो पर ट्रेन में चढ़ने के स्थानों कई छोटे-छोटे गड्ढे बने हुए हैं। लंबे समय से बने इन गड्ढों को रेलवे की ओर ठीक नहीं कराया जा रहा है। कई बार लोग गड्ढे में पैर पड़ने से गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ट्रेन के आवागमन के समय इन गड्ढों से बड़े हादसों का भय कई गुना बढ़ जाता है।
रोडवेज की समस्या - 1
रोडवेज पर दोगुना कीमत में चिप्स का पैकेट
हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन परिसर में कुछ दुकानदार यात्रियों को लोकल ब्रांड के फास्ट फूड बेच रहे हैं। इन खाद्य पदार्थों की कीमत बाजार की तुलना में दोगुना से भी ज्यादा है। रात में रोडवेज में यात्रियों से मनमाने तरीके से कई दुकानदार उत्पादों की कीमत ले रहे हैं। रिपोर्टर ने कुछ खाद सामग्री खरीदे तो मनमाने रेट पर दुकानदार ने सामान की बिक्री की।
2
यात्रियोें के लिए बैठने के लिए जगह नहीं
रोडवेज परिसर में यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। रोडवेज परिसर में केवल 20 से 30 लोग के बैठने के लिए स्थान है, जो कि अधिकांश समय गंदगी पटा हुआ दिखाई देता है। मजबूरी में यात्रियों को जमीन पर ही बैठकर बसों को इंतजार करना पड़ता है।
3
अव्यवस्थित तरीके लगी रहती है बसें
हल्द्वानी बस स्टेशन से प्रतिदिन करीब 150 बसें अलग-अलग रूटों पर संचालित होती हैं। रोडवेज परिसर बसें बेतरतीब तरीके से खड़ी होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही रोडवेज परिसर में जाम की स्थिति भी बनी रहती है।
4
बस अड्डे पर जगह-जगह गड्ढे
हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन पर जगह-जगह कई गड्ढे बन गए हैं। इनमें बरसात में पानी भर जा रहा है। रोडवेज पहुंचने वाले यात्रियों को इन गड्ढाें से बचते हुए बस में चढ़ना होता है। इससे कई बार हादसे का भी भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें