फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र से विवि लागू होगा सीबीसीएस

Tue, 21 Apr 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं विवि की स्नात्तकोत्तर कक्षाओं में अब नए शिक्षा सत्र से च्वाइस बेस्ड क्रिएटेड सिस्टम (सीबीसीएस) लागू किया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों को अपने मूल विषय के साथ इलेक्टिव, एलायड, कोर और फाउंडेशन कोर्स की पढ़ाई करनी होगी। यह सिस्टम विद्यार्थियों की योग्यता को और अधिक निखारने के उद्देश्य से लागू किया जा रहा है। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों में सीबीसीएस को अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में कुलपति प्रो. धामी ने सोमवार को डीएसबी परिसर में परिसर के प्रशासनिक अधिकारियों, संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों की बैठक ली। वीसी ने सीबीसीएस की जानकारी देते हुए कहा कि यूजीसी ने अब इस सिस्टम को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि हर हाल में 30 जून से पहले कोर्स से संबंधित पाठ्यक्रम को तैयार कर विवि को भेजें, जिससे एक जुलाई 2015 से लागू होने वाले शिक्षा सत्र से सीबीसीएस सिस्टम को लागू किया जा सके।

बैठक में परिसर निदेशक प्रो.एसपीएस मेहता, डीएसडब्लू प्रो.डीएस बिष्ट, प्राक्टर डा.आशीष तिवारी, प्रो.बीएस बिष्ट, प्रो.एबी मेलकानी, प्रो.गंगा बिष्ट, प्रो.अतुल जोशी, प्रो.आरपी पंत, प्रो.एमसी जोशी, प्रो.सतपाल बिष्ट, प्रो.एससी सती, प्रो.नीरजा पांडे, प्रो.वाईएस रावत,प्रो.जया तिवारी, प्रो.नीरजा टंडन, डा.गिरीश रंजन तिवारी, डा.निर्मला ढैला समेत अन्य प्राध्यापक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें