फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: केंद्रीय रेल राज्यमंत्री नई ट्रेन हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

Sat, 04 Jul 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री रवनीत सिंह 5 एवं 6 जुलाई को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह टनकपुर से हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 17632) साप्ताहिक एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेगे। इसके अलावा वह गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद भी लेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री रविवार को दोपहर 3 बजे नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा रवाना होंगे और शाम 7:30 बजे इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन

वह 6 जुलाई को सुबह 8 बजे इज्जतनगर से ट्रेन द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10 बजे टनकपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित समारोह में टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे टनकपुर से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर मत्था टेकेंगे। दोपहर 2:05 बजे नानकमत्ता से खटीमा के लिए प्रस्थान करेंगे और 2:45 बजे खटीमा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 2:50 बजे ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें