फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैली पुल में रविवार को यातायात बंद रहेगा

Sun, 10 Dec 2017 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ज्योलीकोट (नैनीताल)।
विज्ञापन
बैली पुल में रविवार को यातायात बंद रहेगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग में वीरभट्टी में नवनिर्मित बैली पुल में रविवार को भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए यातायात बंद रहेगा। अगर स्थितियां सामान्य रही तो सोमवार को छोटे वाहनों और दोपहिया वाहनों के लिए पुल खोल दिया जाएगा। बड़े यात्री वाहनों और भार वाहनों के लिए पुल कब खोला जायेगा यह भी अनिश्चित है।
विज्ञापन


 25 सितंबर को गैस वाहन हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ब्रिटिशकालीन वीरभट्टी पुल के विकल्प में बैली पुल का निर्माण किया गया था। लेकिन पुल एक दिन में ही जवाब दे गया। गुरुवार को पुल निर्माता कंपनी के विशेषज्ञों के आने के बाद शुक्रवार और शनिवार को पुल को जांच और मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया था। छोटे वाहनों के लिए रविवार को इसे खोला जाना था। लेकिन फिर रविवार को भी यातायात बंद रखने का ऐलान कर दिया गया।

एनएच के ईई महेंद्र कुमार ने बताया कि बैली पुल की जांच, मरम्मत और कसाव देने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया। पुल के दोनों छोर पर सड़क का समतलीकरण और बलियानाले से लगी पहाड़ी को कटा जाना है जिसके लिए रविवार को पुल को यातायात के लिए खोला जाना संभव नहीं है। ईई ने बताया कि भारी वाहनों के लिए उक्त पुल की भार क्षमता का परीक्षण करने के लिए पंजीकृत एजेंसियों से संपर्क किया गया है। संभवत: 13-14 तक इसे निपटा लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थितियां सामान्य होने पर सोमवार को छोटे वाहनों के लिए खुल सकता है पुल
पुल के दोनों छोरों पर सड़क का समतलीकरण और पहाड़ी का कटान होना बाकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें