फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप्सी एसोसिएशन ने जिप्सी रोटेशन चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट जिप्सी वेलफेयर एसोसिएशन ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) प्रशासन से कॉर्बेट पार्क में पंजीकृत जिप्सियों को रोटेशन से चलाने की मांग की है। जिप्सी समिति ने शनिवार को सीटीआर के उपनिदेशक अमित वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि पार्क में पंजीकृत जिप्सियों को रोटेशन से चलाने के लिए कई बार पत्र लिखे गए। मामला न्यायालय तक पहुंचा। सभी 160 जिप्सियों के स्वामियों ने पार्क प्रशासन को सहमति पत्र देकर रोटेशन से चलाने की मांग की है। इनकी सूची सीटीआर की वेबसाइट पर अपलोड कर सार्वजनिक करने की मांग की है ताकि एक जनवरी 2018 से रोटेशन प्रणाली पर अमल हो सके। सीटीआर प्रशासन का कहना है कि 160 जिप्सी चालकों के सहमति पत्र पर विचार विमर्श किया जा रहा है। इस दौरान मदन जोशी, राजू यादव, संतोष पपनै, संदीप मेहरा, राजू मेहरा, इस्लाम, आदिल, अरुण कुमार, नावेद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें