फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ से संघर्ष में गुलदार की मौत

Mon, 02 Nov 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज में बाघ और गुलदार में हुए संघर्ष में गुलदार की मौत हो गई। सीटीआर प्रशासन ने गुलदार का मौके पर ही पोस्टमार्टम कराया, उसके बाद जलाकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


ढेला रेंज के सांवल्दे क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी बीट के कक्ष संख्या-52 में गश्त के दौरान वनकर्मियों ने गुलदार का शव पड़ा देखा तो विभागीय अधिकारियों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने पशु चिकित्सक दुष्यंत कुमार और योगेश अग्रवाल से पोस्टमार्टम करवाया। नर गुलदार की उम्र नौ साल आंकी गई है। उसके गले पर बाघ के पंजे के गहरे निशान और पिछला दाहिना पैर टूटा पाया गया, जिससे उसके बाघ से संघर्ष की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

गुलदार के सभी अंग सुरक्षित थे।

आपसी संघर्ष में बाघ के भी घायल होने की आशंका के मद्देनजर कॉर्बेट पार्क उपनिदेशक डा. साकेत बडोला, एसडीओ उमाकांत तिवारी और रेंजर संजय पांडे ने वनकर्मियों को साथ लेकर बाघ की तलाश में व्यापक अभियान चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें