फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगूठे के मिलान पर ही मिलेगा सरकारी राशन

Wed, 06 Apr 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट योजना के तहत चयनित दो दुकानों में बायोमेट्रिक मशीन लगाकर राशन की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की शुरुआत की है। चयनित दुकानों के उपभोक्ताओं को अब अंगूठे के मिलान पर ही राशन दिया जायेगा। 
विज्ञापन



खाद्य पूर्ति विभाग ने मंगलवार को तिकोनिया स्थित जनता उपभोक्ता भंडार और सस्ता सरकारी गल्ला विक्रेता जवाहर नगर की दुकान में बायोमेट्रिक मशीन को स्टाल किया है। जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह के अनुसार इलेक्ट्रानिक कारपरेशन आफ इंडिया लिमिटेड द्वारा मशीनों को तैयार किया गया है। मशीन में 512 जीबी के रैम होने के साथ ही चार जीबी की इंटरनल मैमोरी है।  साथ ही एसडी कार्ड के माध्यम से भी चार जीबी का डाटा सेव किया जा सकता है। मशीन की खासियत है कि यह आनलाइन व आफलाइन दोनों ही मोड में काम करेगी।

मशीन में उपभोक्ता द्वारा थंब इंप्रेशन के बाद मशीन में आधार नंबर की पुष्टि होने पर ही उसे दुकान से राशन मिलेगा। राशन लेने के बाद उपभोक्ता को स्लिप मिलेगी जिसमें दुकानदार का नाम, स्थान, यूनिट की संख्या, कार्डधारक का नाम व लिये गये राशन के मूल्य के साथ ही शेष राशन का ब्यौरा अंकित होगा। कोटे का बचा हुआ राशन उपभोक्ता बाद में ले सकता है लेकिन अगले माह में लेने पर कोटा लैप्स हो जायेगा। जिसके लिए उपभोक्ता को उसी माह में राशन लेना आवश्यक होगा। दुकानों में बायोमेट्रिक मशीन लगने के बाद उपभोक्ता और दुकानदार पर सीधे बंगलूरू से नजर रखी जायेगी। मशीन में थंब इंप्रेशन के बाद उपभोक्ता का आधार नंबर सेंट्रल सर्वर बंगलूरू से लिंक हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें