फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जन्मदिन के दिन ही टूट गई जीवन की डोर

Sat, 08 Nov 2025 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। बृहस्पतिवार की रात भीमताल मार्ग पर एचएमटी के निकट पानी के धारे के पास बोलेरों ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई। बीएसएनएल के वाईफाई लगाने का कार्य करने इस वेंडर पवन कुमार (26 वर्ष) का जन्म दिन भी बृहस्पतिवार को ही था और इसी दिन उसकी जीवन की डोर कटने से कोहराम मच गया। बाइक सवार उसके दोस्त मोहित का इलाज एसटीएच में चल रहा है।
विज्ञापन

रामगढ़ ब्लॉक के हरतोला सतुपरी निवासी पवन कुमार केबल लाइन बिछाने के साथ ही बीएसएनएल के ब्राडबैंड से जुड़े कार्य करता था। रात में वह अपने दोस्त मोहित कुमार (35) के साथ भीमताल से हल्द्वानी आ रहा था। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। काठगोदाम पुलिस ने दोनों को एसटीएच भेजा। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि पवन की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें