फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसे चोर को उसी में किया कैद

विज्ञापन
खैरना बाजार की दुकानों में चोरी के घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस चौकी घेरी। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना बाजार में रविवार की देर रात तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश नाकाम हो गई। तीनों दुकानों में से एक दुकान के मालिक ने चोर को दुकान का शटर लगाकर अंदर ही बंद कर दिया।
विज्ञापन

देर रात बरात से लौट रहे डीएस जलाल जैसे ही अपनी रेडीमेड कपड़ों की दुकान के पास पहुंचे उन्होंने अपनी दुकान की लाइट ऑन देखी। साथ ही देखा कि दुकान का शटर भी आधा खुला हुआ है। उन्होंने होशियारी दिखाते शटर को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद उनके साथ मौजूद कुछ लोगों ने खैरना पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान में बंद एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को नाराज व्यापारी कोतवाली पहुंचे और घटना में शामिल और चोरों को भी पकड़ने की मांग की।
पुलिस ने बाजार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका। पकड़ा गया युवक न तो पढ़ा लिखा है और न ही वह कुछ बोल पा रहा है। स्थानीय इलाकों में पूछताछ करने के बाद कुछ मजदूरों ने थाने आकर युवक का नाम मतलिम बताया। मजदूरों के मुताबिक वह अंधक पूर्णिया, बिहार का रहने वाला है। वहीं, जिन दुकानों में चोरी की कोशिश की गई उनमें एक इलेक्ट्रॉनिक, एक कॉस्मेटिक और एक कपड़ों की दुकान है।
विज्ञापन

तीनों दुकानों में से सिर्फ एक विजय इलेक्ट्रॉनिक के गल्ले से ही चार हजार रुपये गायब हैं। यह जानकारी दुकान के मालिक विजय कुमार ने दी है। कॉस्मेटिक दुकान का ताला तो टूटा पर चोर शटर नहीं उठा पाए। खैरना चौकी प्रभारी आशा बिष्ट ने बताया कि मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से भी कुछ नहीं मिला। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें