उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने अन्य प्रयोगात्मक विषयों की भांति लेखाशास्त्र को भी रूप दे दिया है। वर्ष 2017 से लेखाशास्त्र विषय सैद्धांतिक परीक्षा 70 अंक और प्रयोगात्मक परीक्षा 30 अंक की होगी।
जबकि पूर्व में यह विषय सैद्धांतिक परीक्षा 80 अंक और प्रयोगात्मक 20 अंक की थी। सोमवार को परिषद एनेक्सी सभागार में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों से दो-दो विषय विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
शोध अधिकारी शेखर बलोदी, मनोज पाठक ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से वर्तमान में चलित कक्षा 11 एवं 12 लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा योजना का अन्य विषयों के अनुरूप एकरूपता एवं इकाईवार अंक विभाजन के बारे में बताया।
बोर्ड के अपर सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि वर्ष 2017 से लेखाशास्त्र विषय की सैद्धांतिक परीक्षा 70 अंक व प्रयोगात्मक 30 अंक का हो जाएगा।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी विपिन चंद्र उप्रेती, प्रवक्ता रामेंद्र कुमार ओझा, अनिल कुमार, हरीश गिरी, गोविंद सिंह रावत समेत कई मौजूद थे।