फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पढ़ाई के लिए हर रोज दस किमी आवाजाही का इम्तहान

Wed, 08 Jul 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। जिले के धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत महतोलियागांव में बीते दस साल में दो विद्यालयों में ताला जड़ गया है। कहीं छात्र संख्या शून्य होने से तो कहीं शिक्षकों की कमी के चलते विद्यालय बंद होने लगे हैं। छात्र संख्या शून्य होने के चलते महतोलियागांव का टीडीएम जूनियर विद्यालय अप्रैल में बंद हो गया है। क्षेत्र के बच्चे प्राथमिक और जूनियर की शिक्षा के लिए पांच किमी दूर जाने के लिए मजबूर हैं। इससे पूर्व 2017 में गांव का प्राथमिक विद्यालय भी छात्र संख्या शून्य होने के चलते बंद हो चुका है।
विज्ञापन

1- गांव में बच्चों की कमी के कारण विद्यालय बंद हो गया है। गांव में तेजी से पलायन हो रहा है। अभिभावक बेहतर शिक्षा के लिए बच्चों को शहरों की ओर जाने के लिए मजबूर हैं। - पवन महतोलिया, ग्राम प्रधान महतोलिया गांव


2- बच्चों को पांच किमी दूर शिशु मंदिर भेजना पड़ रहा है। बच्चे जंगल के रास्ते विद्यालय जाने के लिए मजबूर हैं। सरकार को विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति करनी चाहिए। - दीपक चंद्र, ग्रामीण
विज्ञापन



इस सत्र में नई कक्षा में विद्यालय में कोई प्रवेश नहीं हो पाया। इसके चलते विद्यालय बंद हो गया है। पहाड़पानी इंटर कॉलेज क्लस्टर विद्यालय बन गया है। वहां बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। - शुभम वर्मा, बीईओ धारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें