फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान और बढ़ने के आसार

Mon, 08 Jun 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तराई-भाबर में पिछले तीन चार दिनों तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़कने के बाद फिर बढ़ने लगा है। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रविवार को उछलकर 40.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


पंतनगर विवि के मौसम विज्ञानी डा. एचएस कुशवाहा के मुताबिक अभी तापमान में और वृद्धि के आसार हैं। रविवार को अधिकतम आर्द्रता 64 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 28 फीसदी रही। हवाएं 6.5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में चलीं। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में हवाएं चलने से दोपहर में तेज धूप के साथ ही लू चली। उन्होंने बताया कि लू चलने का क्रम अभी जारी रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री और न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें