फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तेज तूफान से कई घरों की छतें उड़ीं, फसलों को भी नुकसान

Tue, 17 Mar 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/पहाड़पानी/गरमपानी (नैनीताल)। भीमताल, ओखलकांडा, बेतालघाट, धारी, रामगढ़, पहाड़पानी में रविवार की रात आए तेज आंधी तूफान से लोगों की घरों की छतें उड़ गईं। खेतों में लगी गेहूं की फसलों और आम-लीची की बौर को भी तूफान से नुकसान पहुंचा है। भीमताल की ग्राम पंचायत डहरा के ग्राम प्रधान मनोज चनौतिया ने बताया कि रविवार की रात गांव में कुछ लोगों के घरों की छतें उखड़ गई हैं। ओखलकांडा की ग्राम पंचायत बडौन के तोक घोडपुड़ा में धनी राम, बची राम, लक्ष्मण राम, प्रकाश राम, दीवान चंद्र की घरों की छतें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पीड़ित परिवारों को परिजनों और पड़ोसियों के यहां रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। समाजसेवी जगत सिंह बोरा ने कहा कि तूफान के चलते लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने विधायक राम सिंह कैड़ा और एसडीएम से लोगों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। धारी, धानाचूली, पहाड़पानी, चौरलेख, मुक्तेश्वर क्षेत्र में भी तूफान से आलू, मटर और गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ है। दूसरी ओर बिजली गुल होने से लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन



तूफान से लोगों की घरों की छतें क्षतिग्रस्त हुई हैं साथ ही फसलों को नुकसान पहुंचा है। टीम गठित की गई है। नुकसान का सर्वे कराकर लोगों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-अंशुल भट्ट, एसडीएम, धारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें