फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में लगेगी पंत की प्रतिमा

Sat, 12 Dec 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने शुक्रवार को नैनीताल क्लब में पत्रकार वार्ता में कहा भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत उत्तराखंड के ही नहीं, वरन पूरे देश के गौरव हैं। उन्होंने कहा उनकी जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाने तथा उनकी स्मृति में स्मारक स्थल बनाने तथा विधानसभा में उनकी प्रतिमा स्थापित करने को लेकर एक समिति बना दी गई है।
विज्ञापन


कुंजवाल ने कहा समिति के अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष स्वयं हैं। सीएम हरीश रावत, वित्त मंत्री डा.इंदिरा हृदयेश, केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी, विस उपाध्यक्ष अनुसुइया प्रसाद मैखूरी सदस्य और मुख्य सचिव समिति के सचिव हैं।

उन्होंने बताया समिति की शुक्रवार को नैनीताल मेें पहली बैठक होनी थी किंतु खराब मौसम की वजह से सीएम व अन्य सदस्य भी बैठक में शामिल नहीं हो सके। कोरम के अभाव में बैठक स्थगित कर दी गई। बैठक 10 जनवरी से पूर्व देहरादून में होगी।
विज्ञापन


कुंजवाल ने कहा नैनीताल में इस बैठक को कराने का मकसद समिति के सदस्यों को भवाली स्थित पंत स्टेट का भ्रमण कराना भी था। उन्होंने बताया कि भवाली में पंडित गोविंद बल्लभ पंत का घर व अन्य संपत्ति है। पंत जयंती समारोह समिति ने भवाली में पंत स्मारक स्थल बनाने के लिए 12 एकड़ भूमि देने पर सहमति जताई है।

कुंजवाल ने नए फंडिंग पैटर्न से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, भारत निर्माण योजना के तहत लघु सिंचाई के कार्य रुकने पर चिंता जताई। कहा पीएमजीएसवाई में अकेले जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 12 सड़कों का काम रुका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें