फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगी नैनीताल की शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ को रजत जयंती समारोह के रूप में मनाया जाएगा। मंगलवार को सीडीओ अनामिका ने नगर निगम सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त राज्य स्तर के कार्यक्रम भी जिले में आयोजित हो रहे हैं। इनमें महिला सम्मेलन, सैनिक सम्मेलन और वन विभाग से संबंधित कार्यक्रम शामिल हैं। ये कार्यक्रम रामनगर एवं हल्द्वानी में होंगे। बैठक में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी गोपाल गोस्वामी तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


....


यह होंगे कार्यक्रम

एक से तीन नवंबर : पंगोट में पक्षी दर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम

दो नवंबर : नैनीताल बिड़ला से कैंची धाम तक ट्रेकिंग कार्यक्रम

तीन नवंबर : भीमताल में वाटर साइक्लिंग प्रतियोगिता व शिप्रा नदी स्वच्छता अभियान

चार नवंबर : विद्यालय स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं, जल स्रोतों व पेयजल टैंकों की सफाई

पांच से सात नवंबर : खगोल विज्ञान एस्ट्रो इवेंट

छह नवंबर : विद्यालयों में वाद-विवाद, पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिताएं।

सात नवंबर : एमबी इंटर कॉलेज में कृषक एवं भूतपूर्व सैनिक समारोह

आठ नवंबर : नैनीताल के फ्लैट मैदान में सांस्कृतिक संध्या एवं फूड कैंपेन

नौ नवंबर : फ्लैट मैदान नैनीताल में सांस्कृतिक संध्या।



31 अक्तूबर को निकलेगी पदयात्रा
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्तूबर को हल्द्वानी में पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा एमबीपीजी कॉलेज से प्रारंभ होकर तिकोनिया–ठंडी सड़क–हाइडिल गेट तक जाएगी और पुनः कॉलेज परिसर में संपन्न होगी। युवा भारत नैनीताल की ओर से पदयात्रा मार्ग पर स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। सूचना विभाग तीन स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व नुक्कड़ नाटक आयोजित करेगा। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पदयात्रा में जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए और लोगों से अपील की जाए कि वे इस आयोजन में सम्मिलित होकर राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार बल्लभभाई पटेल को नमन करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें