फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राज्य में मिलेगी वाईफाई हाट स्पाट की सुविधा

Sat, 01 Aug 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब इंटरनेट चलाने के लिए आपको ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। भारत संचार निगम लिमिटेड ने राज्य में 196 जोन चिह्नित किया है और चार सौ एक्सेस प्वाइंट बनाएगा। हाट स्पाट वाईफाई की सुविधा देने का जिम्मा ट्राइमैक्स कंपनी को दिया गया है और दो माह में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


अभी इंटरनेट चलाने के लिए मोबाइल कनेक्शन का सहारा लेना पड़ता है। नेटवर्क में गड़बड़ी होने पर इंटरनेट की थ्री जी सेवा भी परेशान करती है।

बीएसएनएल अभी दक्षिण और पश्चिम भारत में 60 हजार एक्सेस प्वाइंट चुने गए थे। हाटस्पाट वाईफाई लगाने की तैयारी कर रहा था।

अब उत्तर भारत  में भी हाटस्पाट वाईफाई शुरू करने की स्वीकृति मंत्रालय से मिल गई है। उक्त सुविधा के लिए ट्राइमैक्स कंपनी को ठेका दिया गया है।

उत्तराखंड में 196 जोन चिह्नित करने के साथ ही चार सौ एक्सेस प्वाइंट बनाए जाएंगे। जबकि नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में 40 जोन में 80 एक्सेस प्वाइंट बनाए जाएंगे। ट्राइमैक्स कंपनी दो माह में काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें