रोडवेज में फैली अव्यवस्था को सुधारने के लिए एक दिनी सामूहिक उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनशन स्थल पर बैठे लोगों ने राज्य सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि रामनगर रोडवेज स्टेशन में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। देवभूमि विकास मंच के तत्वाधान में आयोजित उपवास में वक्ताओं ने बस स्टेंड पर पानी, हाईटेक शौचालय, यात्री विश्रामालय, फर्श निर्माण, सफाई की नियमित व्यवस्था, महिलाओं के लिए बसों में एक तिहाई सीटें आरक्षित करने की मांग की।
उन्होंने मांगे पूरी न होने पर नौ सितंबर को 24 घंटे का सामूहिक उपवास रखने का ऐलान किया। कहा इस उपवास के लिए सांसद और विधायक को भी आमंत्रित किया जाएगा।
अनशन करने वालों में ललित उप्रेती, प्रभात ध्यानी, मनमोहन अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद पांथरी, मनिंदर सिंह सेठी, शीशपाल सिंह सेठी, शीशपाल सिंह आर्या, विमला आर्या, इंदिरा जोशी, नीलम गुप्ता, ललिता रावत, बलविंदर सिंह कोहली, सौरभ गोयल, मदन सिंह मेहता, सुरेंद्र प्रसाद भदुला, सुमित्रा बिष्ट, राहुल अग्रवाल, गोपाल असनोड़ा आदि मौजूद थे।