फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एथनिक फैशन शो, मैन कुकिंग एवं रेंजर विंग में प्रदेश को मिला ए ग्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय की ओर से 75 वर्ष पूर्ण होने पर हीरक जयंती समारोह के तहत पहली राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ में यह आयोजन 9 से 13 जनवरी तक हुए। इसमें प्रदेश के 139 सदस्यीय दल ने भाग लेकर एथनिक फैशन शो, प्रदर्शनी, मैन कुकिंग एवं रेंजर विंग में ए ग्रेड प्राप्त किया।
विज्ञापन

शिक्षक डॉ. हिमांशु पांडे ने बताया कि प्रदेश से 38 रोवर, 8 सीनियर स्काउट तथा 13 यूनिट लीडर जबकि गाइड में 49 रेंजर, 14 सीनियर गाइड समेत 2 यूनिट लीडर ने भाग लिया। दल की उत्कृष्ट प्रस्तुति पर एथनिक फैशन शो, राज्य प्रदर्शनी, बैक वुडस मैन कुकिंग, रेंजर विंग के कैम्प फायर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश को ए ग्रेड प्राप्त हुआ। मार्च पास्ट, कलर पार्टी, फोक डांस, गाइड स्टेट गेट, पाईनियरिंग, स्काउट कैम्प क्राफ्ट, गाइड कैम्प क्राफ्ट की प्रतियोगिताओं में बी ग्रेड मिला। प्रदेश के सराहनीय प्रदर्शन पर प्रादेशिक सचिव रविंद्र मोहन काला समेत शिक्षाविदों एवं स्काउट गाइड से जुड़े प्रशिक्षकों ने खुशी व्यक्त की है। प्रशिक्षकों में रेवती बिष्ट, भुवनेश्वरी बिष्ट, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. गोविंद सिंह बोरा, डॉ. राघव झा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें