फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गौला में बंद हुई फावड़े बेल्चों की खनखनाहट

Sat, 01 Jun 2024 05:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शुक्रवार को गौला नदी में खनन सत्र समाप्त होते ही फावड़े व बेल्चों की खनखनाहट भी बंद हो गई है। इस खनन सत्र में सरकार को गौला नदी से उपखनिज के रूप में 43.70 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि इस वर्ष खनन सत्र में गौला नदी में दिसंबर 2023 में खनन शुरू हुआ था। तब नदी में 37.19 लाख घनमीटर उपखनिज की निकासी का लक्ष्य रखा गया था। वन विकास निगम ने इसे मई के दूसरे सप्ताह में ही हासिल कर लिया था। बाद में सरकार ने नदी में 4.24 लाख घनमीटर निकासी का लक्ष्य और बढ़ा दिया। इसके बाद नदी में 31 मई तक खनन होता रहा। शुक्रवार शाम सात बजे तक गौला नदी से वाहनों से निकासी होती रही। इसके बाद सभी गेट बंद कर दिए गए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक गौला नदी से 42,19,464 घनमीटर उपखिनज निकासी का लक्ष्य था लेकिन वन निगम ने 41,13,711.60 घनमीटर निकासी का लक्ष्य हासिल किया। 88117.12 घनमीटर निकासी का लक्ष्य शेष रह गया। इस खनन से सरकार को 43 करोड़ 70 लाख 17 हजार 312 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अब नदी के सभी गेटों पर निकासी बंद कर दी गई है। गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को खनन सत्र संपन्न हो गया। अब नदी में जाने वाले सभी रास्तों पर खाई खोदने का काम किया जाएगा, ताकि नदी में अवैध खनन न हो सके। उन्होंने बताया कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए सचल दल व गश्ती टीम को अलर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें