हल्द्वानी। आजादनगर में पेयजल किल्लत से परेशान लोग शुक्रवार को जल संस्थान के ईई कार्यालय में धमके। कहा कि वार्ड 25, 32 और 33 में लंबे समय से पानी की समस्या हो रही है। जल संस्थान के टैंकरों से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।
आजाद नगर और साबरी मस्जिद क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को सहायक अभियंता रविंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। कहा कि विभाग की ओर से जल्द पेयजल संकट का समाधान किया जाए। इस दौरान इशरत अली, नाजरा बेगम, शकीला, साबरी, किश्वर अली, अनीस, शोएब, फैजान आदि रहे। ईई आरएस लोशाली का कहना है कि लटूरिया बाबा वाले नलकूप से पेयजल आपूर्ति कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावित क्षेत्र में जेई की टीम जांच के लिए भेजी जाएगी।
दिन-भर आती-जाती रही बिजली
हल्द्वानी। गर्मी में बिजली कटौती होने से शुक्रवार को शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली आने-जाने की समस्या बनी रही। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के ईई डीडी पांगती ने बताया कि दिन में लोकल शिकायतों के चलते कुछ दिक्कतें आई हैं। कोई बड़ा शटडाउन नहीं लिया गया। संवाद