फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आपदा के बाद भी नहीं सुधरे हालत

Mon, 29 Apr 2024 05:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटाबाग। बीते वर्ष अगस्त 2023 में विकासखंड के पर्वतीय गांव ओखलढुंगा, डॉन, परेवा, मैचुआ, धाराबाखली, बोहराकोट, गोरियादेव में आपदा ने भारी तबाही मचाई थी। यहां के लोग आज भी 2 अगस्त 2023 की लैंडस्लाइड, तूफान और बारिश की उस काली रात को सोचकर डर जाते हैं। आपदा के पश्चात शासन प्रशासन के द्वारा विकास कार्यों में तेजी लाने के कई दावे किए गए परंतु यह सभी दावे नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन




सात माह बीतने के बाद भी इन गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मोटर मार्ग को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। यह मोटर मार्ग कोटाबाग विकासखंड एवं बेतालघाट विकासखंड को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग भी है। आपदाग्रस्त इन गांवों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति को लेकर कार्य चल रहा है, जो कि आज भी निर्माणाधीन है। इन गांवों में आज भी कनेक्टिविटी की बदतर हालत है। समाजसेवी मनमोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि आपदा के बाद से गांव में हालात बहुत भयावह हो गए थे। शासन-प्रशासन द्वारा शुरुआत में तो मदद की गई परंतु अब कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं नंदन सिंह, बीडीसी ओखलढुंगा ने बताया कि आपदा के अंतर्गत पुनर्निर्माण के कार्य हेतु पीएमजीएसवाई को बजट आवंटित किया गया था, जिन्होंने कार्य में बहुत विलंब किया। संपर्क मार्ग को दुरुस्त करते समय नालियों का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। बीडीसी बाला दत्त बिनवाल ने बताया कि ओवरहेड टैंक का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण किया जाना चाहिए। जिससे ग्रामीणों को पेयजल की उचित सुविधा मिल पाए। साथ ही टावर को भी शीघ्र शुरू किए जाने की जरूरत है।


अभी लगभग एक माह पूर्व, संपर्क मार्ग पीएमजीएसवाई से पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर किया गया है। इस संपर्क मार्ग के जीर्णोद्धार एवं डामरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही संपर्क मार्ग का कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय प्रकाश, एई लोक निर्माण विभाग




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें