फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ीं, वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

Sun, 28 Apr 2024 04:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Forest Fire: वर्तमान वनाग्नि सत्र के दौरान वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर छुट्टी मंजूर नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए शासन ने वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। प्रमुख सचिव वन रमेश कुमार सुधांशु की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


आदेश में कहा गया, वर्तमान वनाग्नि सत्र के दौरान यह रोक रहेगी। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर छुट्टी मंजूर नहीं की जाएगी। शासन की ओर से यह भी आदेश जारी किया गया कि जंगलों की आग की रोकथाम में लापरवाही पाने पर संबंधित वनाधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

अति संवेदनशील, संवेदनशील वन प्रभागों के क्रू-स्टेशनों पर क्रू-टीमों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। किसी भी क्रू-स्टेशनों पर मैन पावर और आवश्यक उपकरण की कमी न रहे। जंगल की आग की रोकथाम के लिए स्थानीय जन समुदाय का सहयोग लिया जाए। स्कूल, कालेजों में बैठकें कर छात्र-छात्राओं को वनाग्नि की रोकथाम के प्रति जागरूक किया जाए।
विज्ञापन


Uttarakhand Forest Fire: नौकायन, पैराग्लाइडिंग पर रोक से सैलानी मायूस, जंगल की आग ने चौपट किया पर्यटन कारोबार
विज्ञापन


वनाग्नि रोकथाम को लेकर पूर्व में जारी दिशा निर्देशों का भी कड़ाई से पालन किया जाए। उधर, वन मंत्री सुबोध उनियाल के मुताबिक उन्होंने, विभाग के अधिकारियों की बैठक में जंगल की आग की रोकथाम के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें