फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: दुकान का एक महीने का बिजली बिल आया 65 लाख, व्यापारी ने जताया विरोध, जांच की मांग उठाई

Thu, 05 Nov 2026 11:17 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी की मटर गली में एक व्यापारी को स्मार्ट मीटर का एक महीने का 65.40 लाख रुपये का भारी बिल जारी हुआ, जो बाजार की 30 से अधिक दुकानों के कुल बिल से भी कई गुना अधिक है।
विज्ञापन
बिजली बिल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के मटर गली के व्यापारी की दुकान में लगे स्मार्ट मीटर के एक महीने के बिल ने नींद उड़ा दी। ऊर्जा निगम ने व्यापारी को भारी भरकम 65.40 लाख रुपये का बिल जारी कर दिया। यह राशि बाजार की 30 से अधिक दुकानों के भी बिल की राशि से भी कई गुना अधिक है।

जसवीर सिंह का मटर गली में लस्सी व जूस की दुकान है। एक महीने पहले यूपीसीएल ने उनका स्मार्ट मीटर लगाया। चार नवंबर को उनके फोन पर भारी भरकम राशि का बिल भेजा गया तो दुकान स्वामी के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बताया कि उनका हर महीने का बिल 1500 से 2000 के बीच आता रहा है। वह शिकायत लेकर बिजलीघर पहुंचे और मामले से अवगत कराया। यूपीसीएल कर्मी ने इसे विभागीय त्रुटि माना है और जल्द बिल दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया है। व्यापारी नेता दल्ली ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से इस लापरवाही की उच्चतर स्तरीय जांच की मांग उठाई है।

 

पहले भी छीना था उपभोक्ता का चैन

विज्ञापन

ऊर्जा निगम की लापरवाही का यह कोई नया मामला नहीं है, वर्ष 2025 अप्रैल में भी ग्रामीण डिविजन के एक उपभोक्ता को 46 लाख से अधिक का बिल भेजकर चैन छीन लिया था। नगर निगम के वार्ड-43 छड़ायल के अरावली वाटिका निवासी हंसा दत्त जोशी के घर पर स्मार्ट मीटर लगने के बाद त्रुटिवश 46 लाख 60 हजार रुपये का बिल जारी कर दिया था। इसका पता चलने पर यूपीसीएल अधिकारियों में खलबली मच गई। अधिकारियों ने आनन-फानन में गलती स्वीकार करते हुए बिल सुधार दिया था।

 

इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, यदि किसी कारण बिल गलत आया है तो उसे ठीक कर उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाई जाएगी। -प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें