फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आज होगा डीसीबी के सभापति का चयन

Fri, 11 Sep 2026 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक (डीसीबी) प्रबंध समिति के निदेशकों के लिए चुनाव प्रक्रिया बृहस्पतिवार को संपन्न हुई। कुल 13 निदेशकों में से छह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं जबकि सात पदों के लिए मतदान कराया गया। शुक्रवार को 13 निदेशक सभापति, उप सभापति और अन्य प्रतिनिधियों का चयन करेंगे।
विज्ञापन



कुल 213 मतदाताओं में से बृहस्पतिवार को 211 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कोटाबाग और बेतालघाट से एक-एक मतदाता अनुपस्थित रहे। मतदान सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चला। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। मतदान के बाद मतगणना हुई और निर्वाचन परिणाम घोषित किए गए। बराबर वोट आने की स्थिति में पर्ची के माध्यम से विजेता का चयन किया गया।




सात सीटों पर विजेताओं की घोषणा
धारी-01 (महिला) सीट पर दीपा बिष्ट ने लॉटरी के जरिये जीत हासिल की, उन्हें और चंद्रा देवी को 15-15 वोट मिले थे। बेतालघाट-01 (अनारक्षित) से मंजू जलाल ने राजेंद्र सिंह को हराया जबकि रामनगर-01 (अनारक्षित) सीट पर पुष्कर चंद्र विजयी रहे। ओखलकांडा-01 (एससी) से बलदेव आर्या ने राधिका देवी को मात दी और कोटाबाग-01 (महिला) सीट पर विमला देवी ने मंजू को 11 वोट से पराजित किया। जिला स्तरीय समिति-02 (महिला) से जागृति मनराल और जिला स्तरीय समिति-02 से निश्चल पांडे ने भी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें