फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दोबांस में अंधड़ से उड़ी दो मकानों की छत

Thu, 22 May 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
दोबांस के कुनकटिया में अंधड़ से उड़ी मकान की छत। संवाद
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सीमांत जिले में मौसम की बेरुखी लोगों पर भारी पड़ रही है। दोबांस में अंधड़ से दो मकानों की छत उड़ गई जबकि जीआईसी के पास तीन पेड़ गिर गए। हालांकि इन घटनाओं में बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन

दोबांस में बीते बुधवार रात अंधड़ से कुनकटिया निवासी हीरा राम और केशव राम के घरों की छत उड़ गई। बारिश का पानी भीतर घुसने से राशन सहित अन्य सामान बर्बाद हो गया। परिवार के लोगों को पड़ोसियों के यहां शरण लेनी पड़ी। वहीं जीआईसी के पास एक चीड़ और दो बांज के विशालकाय पेड़ गिर गए। संयोग से पेड़ जीआईसी भवन और आसपास के मकानों पर नहीं गिरे नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। पूर्व क्षेत्र पंचायत खीमराज जोशी ने प्रशासन ने शीघ्र नुकसान का आंकलन कर प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें