फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 14 करोड़ से सड़क होगी चकाचक

Thu, 02 Oct 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
रामनगर। नगर में लोक निर्माण विभाग जल्द ही मोतीपुर से गूलरघट्टी तक 12 किमी रोड का निर्माण करने जा रहा है। विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। शासन से मंजूरी मिलते ही सड़क पर डामरीकरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


रामनगर के भवानीगंज में लगने वाले जाम को कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने मोतीपुर से लेकर गूलरघट्टी तक सड़क निर्माण की योजना बनाई। इसके माध्यम से काशीपुर की ओर जाने वाले लोग भवानीगंज से गूलरघट्टी मोतीपुर होते हुए पीरूमदारा से गंतव्य को जाएंगे। लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने बताया कि 14 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी है। मंजूरी मिलते ही 12 किलोमीटर मार्ग को हॉटमिक्स बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें