फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चांफी से पदमपुरी तक गड्ढा मुक्त होगी सड़क

Fri, 23 Jan 2026 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। लंबे समय से चांफी से धारी तक बदहाल सड़क को सही कराने के लिए शासन से 9 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। धनराशि स्वीकृत होते ही लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से 17 किमी सड़क पर डामरीकरण और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री से धनराशि स्वीकृत कराने की मांग की थी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि शासन से 17 किमी सड़क पर डामरीकरण और टाइल्स लगाई जानी हैं। जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें