फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 40 करोड़ से बनी सड़क 40 से ज्यादा जगहों पर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के विकल्प के रूप में 40 करोड़ से तैयार देवीधूरा-बसानी मार्ग आवाजाही लायक नहीं रह गया है। भूस्खलन व भू-कटाव से 40 से ज्यादा स्थानों पर क्षतिग्रस्त सड़क को मरम्मत के लिए करोड़ों के बजट की दरकार है।
विज्ञापन

जून 2023 में लगभग 40 करोड़ की लागत से देवीधूरा-बसानी मार्ग बनकर तैयार हुआ था। पहली बारसात में सड़क कई जगहों पर बह गई। पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क वाहन चलने लायक बनाई गई लेकिन वर्ष 2024 में दूसरी बरसात में फिर से सड़क कई स्थानों पर धंस गई। इसके बाद लगभग एक महीने तक सड़क पर आवाजाही बंद रही जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस वर्ष फिर से भू-कटाव के कारण सड़क कई स्थानों पर टूट गई। लोगों की मांग के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। इससे पापड़ी, बोहरागांव, कोट, मौना, बाना, नाइसेला व बेल के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वर्जन

32 किलोमीटर का देवीधूरा-बसानी मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। शासन को पूर्व में सड़क की मरम्मत के लिए लगभग ढाई करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। दोबारा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। मलबा साफ करने और छोटे कामों के लिए जिला प्रशासन को भी 30 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है। बजट मिलने के बाद ही सड़क की स्थायी मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें