फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: इंटर में 81.05 प्रतिशत रहा अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों का परिणाम

Thu, 14 May 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं के परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। जिले के इंटर कॉलेजों के परीक्षार्थियों का रिजल्ट 81.05 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

ओखलकांडा और बेतालघाट के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। सबसे कम हल्दूचौड़ इंटर कॉलेज का परिणाम 60.16 प्रतिशत रहा। इंटर में 200 से अधिक प्रवक्ताओं के रिक्त पदों के बाद भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 81.05 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।


इंटर कॉलेजों का परीक्षा परिणाम
विद्यालय - प्रतिशत
पीएम श्री अ.उ.रा.इं.का.देवीपुरा रामनगर - 68.38%
पीएम श्री अ.उ.बा.इं.का. रामनगर - 92.85%
पीएम श्री अ.उ.इं.का. ढोकाने रामगढ़ - 88.13%
पीएम श्री अ.उ.इं.का. प्यूड़ा रामगढ़ - 84.8%
पीएम श्री. अ.उ.इं.का.फूलचौड़ हल्द्वानी - 91.26%
पीएम श्री अ.उ.इ.का. हल्दूचौड़ - 60.16%
पीएम श्री अ.उ.इं.का. भीमताल - 64.24%
पीएम श्री अ.उ.बा.इं.का.नैनीताल - 80.00%
पीएम श्री अ.उ.इं.का कालाढूंगी कोटाबाग - 68.58%
पीएम श्री अ.उ.इं.का बैलपड़ाव - 81.81%
पीएम श्री अ.उ.इं.का धानाचूली - 93.33%
पीएम श्री अ.उ.इं.का. सुंदरखाल - 89.47%
पीएम श्री अ.उ.इं.का. बेतालघाट - 91.42%
पीएम श्री अ.उ.इं.का जितुवापीपल - 100%
पीएम श्री अ.उ.इं.का. ओखलकांडा - 100%
पीएम श्री अ.उ.इं.का.पतलोट - 89.74%



सीबीएसई 12वीं के परिणामों में विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। ओखलकांडा और बेतालघाट के विद्यार्थियों का सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन है। कम परिणाम देने वाले विद्यालयों के मामले में समीक्षा कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंद जायसवाल, मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें