फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी और शिक्षण संस्थाओं के पास शराब की दुकान खुलने से भड़का आक्रोश

Wed, 05 Apr 2017 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल।
विज्ञापन
शराब की दुकान खुलने से भड़का आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमताल। मुख्य मार्ग से शराब की दुकानों को बाइपास रोड स्थित कुआंताल क्षेत्र में स्थानांतरित करने से गुस्साए लोग मंगलवार को सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने शराब की दुकानों के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल शराब की दोनों दुकानों को बंद करा दिया।
विज्ञापन


बताते चलें कि पूर्व में देशी शराब की दुकान यहां मल्लीताल बाजार में और अंग्रेजी शराब की दुकान गोरखपुर तिराहे के समीप बाइपास रोड पर थी। उक्त दोनों दुकानों को पिछले दिनों बाइपास रोड पर कुआंताल के पास सड़क किनारे शिफ्ट कर दिया गया। जिस स्थान पर शराब की दुकानें खोली गई हैं उसी के पास एक प्राइमरी स्कूल और कुविवि का जैव प्रौद्योगिकी विभाग मौजूद है।

आबादी और शिक्षण संस्थानों के समीप शराब की दुकानों को शिफ्ट करने से गुस्साई महिलाओं और युवाओं ने मंगलवार को दोनों दुकानों के सामने धरना प्रदर्शन कर उन्हें बंद कराने की मांग की। सूचना पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक दिनेश भट्ट व भुवन सिंह ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शराब से पहले ही कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं अब सरकार आबादी और शिक्षण संस्थानों के पास शराब की दुकान खोलकर युवाओं का भविष्य खराब करने पर तुली है।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि वह इसका पुरजोर विरोध करेंगे। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने फिलहाल दोनों दुकान को बंद करा दिया। तब कहीं प्रदर्शनकारियों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया। प्रदर्शनकारियों में पूर्व बीडीसी सदस्य चंदन नौगाई, भीमताल संघर्ष समिति के संस्थापक देवेंद्र फर्त्याल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष आशा आर्या, जीवंती आर्या, हेम परगाई, उमेश पाठक, मनोज कुमार,  देवेंद्र आर्या, आदि थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें