फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनों को आग से बचाने को जन सहयोग जरूरी

Thu, 04 Feb 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि संरक्षण वन प्रभाग के तहत चौगड़ रेंज के भौर्सा व अमियां वन पंचायत में प्रधान प्रकाश चंद्र की अध्यक्षता में वन अग्नि सुरक्षा गोष्ठी हुई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सरपंच गणेश चंद्र पांडे ने कहा कि वनों का हमारे दैनिक जीवन में विशेष महत्व है। इनकी सुरक्षा करना हम सबका दायित्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य में जन सहयोग जरूरी है।

प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी कैलाश चंद्र सुयाल ने कहा कि वनों की सुरक्षा करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन सीजन में अक्सर वनों में आग लग जाती है। ग्रामीणों को चाहिए कि वह इसकी सूचना जल्द वन विभाग को दें। गोष्ठी को कलावती देवी, आनंदी देवी, महेश पांडे, रमेश चंद्र पांडे, लक्ष्मी पांडे आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप राजिक राजीव जोशी, त्रिलोक सिंह खाती, विनोद पांडे, दुर्गा देवी, अंबा दत्त,धर्मा नंद, भावना पांडे, बंसती पांडे, दीक्षा, पंकज, राहुल आदि ग्रामीण मौजूद थे। संचालन वन दरोगा आनंद लाल वर्मा ने किया।
फोटो सहित 03एनटीएल 12पी से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें