फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बुजुर्गों में बढ़ रही जोड़ों के दर्द की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में बारिश और कोहरे के चलते हड्डी संबंधित रोगियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इससे बीडी पांडे अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

नैनीताल में इन दिनों लगातार बारिश और कोहरे के चलते सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम बदलने से जहां लोग सर्दी-जुकाम और बुखार से परेशान हैं वहीं, बुजुर्गों को जोड़ों का दर्द सताने लगा है। इन दिनों बीडी पांडे अस्पताल में जोड़ों, घुटनों, मांसपेशियों व कमर में दर्द की शिकायत लेकर ऑर्थो के मरीज पहुंचने लगे हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र रावत ने बताया कि बारिश के दौरान सुबह-शाम हल्की ठंड के चलते बुजुर्गों व ऑर्थो के मरीजों को जोड़ों में दर्द हो सकता है। हड्डी के मरीजों को सुबह-शाम ठंड में टहलने से बचना चाहिए। रोजाना व्यायाम करना चाहिए जिससे शरीर में रक्तप्रवाह अच्छा हो और मांसपेशियों को भी मजबूती मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें