फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर की हरि सती को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

Sun, 06 Sep 2015 01:24 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गोमती पूरन प्रसाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या हरि सती को राष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन


सती अपनी बेटी सीमा त्रिपाठी के साथ पुरुस्कार लेने दिल्ली गई थीं। फोन पर श्रीमति सती ने बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पुरस्कार लेने और रात्रि भोज के दौरान बातचीत करने से काफी अच्छा लगा।

उन्होंने स्कूल में शौचालय के लिए प्रधानमंत्री की ओर से दी गई राशि के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने बताया उन्हें 50 हजार रुपये नकद, दो साल का सेवा विस्तार, ताउम्र रेल यात्रा फ्री और वेतन बढ़ोतरी का भी लाभ मिलेगा। उन्होंने इस पुरस्कार के लिए पूरे राज्य का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीमति सती की इस उपलब्धि पर सीएम हरीश रावत, पूर्व सांसद सतपाल महाराज, सांसद बीसी खंडूरी, विधायक अमृता रावत, पूर्व विधायक दीवान सिंह बिष्ट, मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रंजीत सिंह रावत, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव केडी शर्मा, स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष शरद जिंदल, ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, मनोज तिवारी, गणेश रावत, अरविंद्र चौधरी, चंचल सिंह बसेड़ा, अनिल कुमार लोहनी, डा. दिग्विजय सिंह चौहान, आशा बिष्ट, विमला रावत, मंजू चौहान, दीप गुणवंत, राजीव अग्रवाल, पवन अग्रवाल, त्रिलोक गहतोड़ी, नवेंदु मठपाल आदि ने उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें