फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: जीत के लिए बीडीसी सदस्यों का राजनीतिक अपहरण, इन जगहों से BDC मेंबर के गायब होने के मामले आए सामने

Thu, 14 Aug 2025 04:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य आज अपने-अपने मुखिया चुनेंगे मगर इससे पहले ही कई बीडीसी सदस्यों व कई के पति के गायब होने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कुछ स्थानों से क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अपहरण का मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
FIR - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बृहस्पतिवार यानी आज जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव हो रहा है। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने-अपने मुखिया चुनेंगे मगर इससे पहले ही कई बीडीसी सदस्यों व कई के पति के गायब होने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कुछ स्थानों से क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अपहरण की बात भी सामने आ रही है और एक मामले में अपहरण का मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। द्वाराहाट में भाजपा प्रत्याशी के पति और छह कार्यकर्ताओं पर कौला की बीडीसी सदस्य विमला देवी के पति संतोष लहरी और फल्द्वाड़ी की बीडीसी सदस्य के पति दीपक कुमार को तमंचे के बल पर अगवा करने का आरोप है।

विज्ञापन


घटना के बाद सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट-कर्णप्रयाग बदरीनाथ हाईवे जाम कर 250 से अधिक वाहन रोक दिए। पुलिस और प्रशासन के साथ उनकी झड़प भी हुई। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ता थाने पहुंचे
और आरोपियों पर केस दर्ज कराने की मांग की। हालांकि दोनों ही देर रात वापस आ गए। कोटाबाग में छड़ा क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल भट्ट के अपहरण का मामला सामने आया है। उनके चाचा विपिन भट्ट ने बताया कि कमल ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया था। पुलिस ने मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार शाम तक भी कमल का कुछ पता नहीं था जबकि मंगलवार पूरे दिन उनकी पत्नी विनीता कालाढूंगी थाने में बैठी रही और देर शाम को बेहोशी के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया था।
विज्ञापन


बाजपुर के धंसारा गांव में जुबैदा नाम की महिला ने आरोप लगाया कि एक प्रत्याशी उनकी पुत्रवधू और बीडीसी सदस्य मनीषा अली को उनके बेटे सहित जबरन ले गया। हालांकि मनीषा अली ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद अपनी मर्जी से जाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें