नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का मामला बुधवार को हाईकोर्ट पहुंचा। बीजेपी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी दीपा दरमवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी पर सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए उनका नामांकन निरस्त करने की मांग की।
नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का मामला बुधवार को हाईकोर्ट पहुंचा। बीजेपी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी दीपा दरमवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी पर सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए उनका नामांकन निरस्त करने की मांग की। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। बुधवार को पुष्पा नेगी ने भी एक याचिका दायर कर चुनाव में धांधली की आशंका जताई।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश जी नरेन्दर एवं न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने चुनाव आयोग और सरकार को निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिस पर सरकार की ओर से निष्पक्ष चुनाव कराए जाने का कराने का आश्वासन दिया गया।