फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फान से बिजली विभाग को फिर झटका

Mon, 30 May 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर, ग्रामीण क्षेत्रों में आए तेज आंधी तूफान से बिजली विभाग को फिर तगड़ा झटका लगा। एक ही रात में कई क्षेत्रों के विद्युत तार टूटने से विभाग को 3.25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल ने बताया रविवार की रात आई आंधी से ढेला में 11 केवी, सक्खनपुर में 11 केवी. ठठोरा में 11 केवी, कमोला में 11केवी, छोई में 11 केवी बिजली लाइनें टूट गईं। विभिन्न ग्रामों में लगभग ढाई किलो मीटर बिजली की तार टूटी। ग्राम राजपुरा, बसई में 63 केवीए नग परिवर्तन किये गये। जिससे विभाग को भारी क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार की देर शाम सभी लाइनें जोड़ दी गयी थीं।

जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। बताते चलें रविवार की रात बिजली गायब होने से दो दर्जन से अधिक गांवों में अंधेरा छाया रहा। जिसमें कमोला, धमोला, चूनाखान, बंदरजूडा, बैलपड़ाव, पत्तापानी, गैबुआ, छोई, क्यारी, बेलगढ़, पीरूमदारा, टांडा, बसई, कालूसैय्यद, नई बस्ती गूलरघट्टी, मंगलार, भगुवाबंगर, शिवलालपुर, चोरपानी, कानियां, सांवल्दे, सेमलखलिया, हिम्मतपुर डोटियाल, ढेला, पटरानी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें