फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बुजुर्ग महिला से जेवरात लूटने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला से जेवरात लूटने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

हल्द्वानी। ऊंचापुल निवासी बुजुर्ग महिला से 1.40 लाख रुपये के जेवर लूटने के आरोपी को मुखानी पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुख्य रूप से यूपी के बरेली जिले का रहने वाला है। आरोपी से लूटे हुए जेवरात भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

लोहरियासाल मल्ला निवासी तनुज नैनवाल की ओर से मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। तनुज के अनुसार 19 अप्रैल की शाम 6:30 बजे उनकी 90 वर्षीय बुआ बसंती देवी कठघरिया की ओर अपने रिश्तेदार के घर जा रही थीं। इसी बीच फतेहपुर के पास अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें डरा-धमकाकर सोने के कुंडल और मंगलसूत्र लूट लिया। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआई मनोज सिंह अधिकारी समेत अन्य को लगाया था। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के बाद मंगलवार को आरोपी दिलीप मौर्य मूल निवासी मकरंदपुर बहेड़ी को बजूनियाहल्दू वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में आरोपी बजूनियाहल्दू में रह रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें