फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चित्रेश्वर धाम मंदिर मामले में दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी।
विज्ञापन

काठगोदाम के रानीबाग स्थित चित्रेश्वर धाम मंदिर परिसर में 29 अगस्त को हुए विवाद में सोमवार को कत्यूरी समाज के लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे। अपनी तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट और मंदिर में अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। कहा कि 29 अगस्त को रानीबाग सामुदायिक सेवा सदन में कत्युरी समाज की महापंचायत थी। इसके बाद बड़ी संख्या में समाज के लोग और श्रद्धालु परमेश्वर महाराज, जिया रानी और चित्रेश्वर महादेव के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। आरोप है कि मंदिर के मुख्य द्वार के सामने भंडारे की सामग्री, जूते-चप्पल और अन्य सामान रखा था, जिसकी वजह से दर्शन और परिक्रमा करने में परेशानी हो रही थी। रास्ता सुगम करने के लिए कपड़ा हटाए जाने के बाद वहां मौजूद लोगों से विवाद हुआ और देखते ही देखते धक्का-मुक्की व मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान हरीश रावत, मनोहर मनराल, सीता रावत, राजेंद्र कांडपाल, प्रेमा मेर, कविता जीना, राजेंद्र मनराल, रमेश मनराल, चंदन मनराल, मृदुल मनराल, गिरधर रावत, कमलेश जेठी, हरेंद्र राणा, गीता बिष्ट, संजय जोशी, देवेंद्र सलाकोटी, लीला देवी, ललित मोहन मनराल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन





मामले में दूसरे पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. मंजुनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें