फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी का एक एटीएम एसिड से तो दूसरा नोटों की कमी से बंद

Tue, 20 Dec 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पीएनबी की एटीएम सेवाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। एसिड डाले जाने से खराब हुआ एटीएम एक माह बाद भी सही नहीं हो सका है जबकि करायल चतुर सिंह निकट महर्षि स्कूल पीएनबी ब्रांच का एटीएम 12 दिन बाद सोमवार को भी नहीं खुल सका। इधर, एसबीआई और बॉब के एटीएम पर नोट निकालने के लिए शाम तक लाइनें लगी रहीं।   
विज्ञापन

 
 बरेली रोड पर अब्दुल्ला बिल्डिंग के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में पिछले माह नवंबर में पैसा न होने पर गुस्साए किसी व्यक्ति ने मशीन पर एसिड डाल दिया था। करीब एक माह से पीएनबी का यह एटीएम बंद पड़ा है।

बताते हैं कि पीएनबी की टीम ने इस एटीएम को चालू कराने की कोशिश भी की थी मगर एटीएम की मरम्मत में खर्चा नई एटीएम की कीमत के बराबर आ रहा था। इस पर एटीएम को अपने हाल पर छोड़ दिया गया। पीएनबी अधिकारियों के मुताबिक नई मशीन का आर्डर किया गया है, उसके बाद  एटीएम चालू हो सकेगा।
विज्ञापन


इसी तरह महर्षि स्कूल के पास स्थित करायल चतुर सिंह पीएनबी ब्रांच का एटीएम भी पिछले 12 दिनों से बंद है। बैंक कर्मियों का कहना है कि कैश की कमी के चलते एटीएम में कैश नहीं डाला जा रहा है। इससे तीन तास छड़ायल के ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नैनीताल रोड डीएम कैंप के सामने स्थित पीएनबी शाखा के एटीएम से कैश निकालने में लोगों को दिक्कत नहीं हुई। कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक टीपी नगर एटीएम पर भी शाम तक लाइन लगी थी जबकि शाम के वक्त टीपी नगर स्थित एसबीआई का एटीएम बंद था।

इधर, बॉब और एसबीआई की मेन ब्रांच के एटीएम से पैसा निकालने के लिए शाम चार बजे तक लंबी लाइनें लगी थीं। सायं करीब साढ़े चार बजे बॉब के मेन ब्रांच के एटीएम के आधे शटर गिरा दिए जाने के बाद लोग वापस लौट गए।

वहीं, जिला लीड बैंक अधिकारी डीके जायसवाल का कहना है कि बैंकों में अब करेंसी की कोई कमी नहीं है। बॉब के सभी एटीएम में कैश भरपूर है।  

गड़बड़ खातों डिटेल आयकर विभाग को

किसी भी व्यक्ति के बैंक खाते में कोई गड़बड़ी प्रतीत होने पर आरबीआई ऐसे खातों की डिटेल सीधे सर्वर से उठाकर उसे आयकर विभाग को सौंप देगा। सूत्रों के मुताबिक बैंक के किसी भी खाते में पुराने बंद नोट अधिक संख्या में जमा किए जाने अथवा किसी भी तरह का संदेह लगेगा तो आरबीआई ऐसे खातों की डिटेल सर्वर से सीधे एकत्र कर आयकर विभाग को जांच पड़ताल के लिए दे देगी।
विज्ञापन


इसके अलावा आरबीआई ने यह निर्देश भी दिए हैं कि बैंक में करेंसी खत्म होने से दो दिन पहले ही चेस्ट ब्रांच द्वारा डिमांड भेजी जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें