फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नई एबुलेंस लेकर सीएचसी को पकड़ा दी थी पुरानी, डॉक्टरों ने अफसरों को कराया था अवगत

Mon, 09 Jun 2025 11:26 AM IST
हीरा मेहरा आनंद खाती, संवाद

सार

धनियाकोट के व्यापारी जगमोहन सिंह की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं। सुयालबाड़ी सीएचसी की जिस एबुलेंस के खराब होने के बाद मरीज को जान तक गंवानी पड़ी उसके लिए लोगों में विभाग को लेकर नाराजगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरमपानी में धनियाकोट के व्यापारी जगमोहन सिंह की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं। सुयालबाड़ी सीएचसी की जिस एबुलेंस के खराब होने के बाद मरीज को जान तक गंवानी पड़ी उसके लिए लोगों में विभाग को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि पूर्व में सुयालबाड़ी सीएचसी को एक नई एबुलेंस दी गई थी, लेकिन कुछ समय बाद नई एबुलेंस को दूसरी जगह भेज दिया गया और स्वास्थ्य केंद्र को पुरानी एबुलेंस दे दी गई। एबुलेंस पुरानी होने के चलते मरीजों को आए दिन एबुलेंस का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा था।

विज्ञापन


इसे लेकर सुयालबाड़ी सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यवीर सिंह ने एक माह पूर्व अस्पताल में मानसून की तैयारी के लिए पहुंचे तहसील प्रशासन के सामने भी एबुलेंस पुरानी होने से मरीजों को हो रही समस्या से अवगत कराया था। उच्चाधिकारियों से नई एबुलेंस की मांग की थी, लेकिन इसके बाद कोई सुनवाई नहीं हो पाई और रविवार को मरीज को लेने जा रही अस्पताल की एबुलेंस रास्ते में ही खराब हो गई।

इस कारण मरीज को समय से एबुलेंस नहीं मिल पाने से उचित इलाज नहीं मिल पाया और उसकी मौत हो गई।

गरमपानी सीएचसी की 108 गई थी हल्द्वानी
सीएचसी गरमपानी की 108 एबुलेंस रविवार शाम दूसरे मरीज को लेकर हल्द्वानी गई थी। इसके चलते जगमोहन को अस्पताल की सरकारी एबुलेंस से खैरना से हल्द्वानी भेजा गया। डॉ. सतीश पंत ने बताया कि सीएचसी की एबुलेंस दूसरे मरीज को लेकर हल्द्वानी गई थी। इसलिए मरीज को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एबुलेंस से हल्द्वानी भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें