फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी टौरिड उल्का बौछार: 11-12 नवंबर की रात आसमान में आतिशबाजी, बिना उपकरण के निहार सकेंगे यह अद्भुत नजारा

Wed, 11 Nov 2026 11:45 AM IST
Heera पंकज कुमार

सार

11-12 नवंबर की दरमियानी रात उत्तरी टौरिड उल्का बौछार अपने चरम पर होगी, जिसमें चमकती रोशनी की लकीरें और फायरबॉल्स आतिशबाजी जैसा नजारा पेश करेंगे। इसे बिना किसी टेलीस्कोप या विशेष उपकरण के, साफ और अंधेरे आसमान में खुली आंखों से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रह्मांड और खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए 11 और 12 नवंबर की दरमियानी रात बेहद खास रहने वाली है। इस दौरान उत्तरी टौरिड उल्का बौछार अपने चरम पर होगी। आसमान में चमकती रोशनी की लकीरें और आग के बड़े-बड़े गोले यानी फायरबॉल्स इस नजारे को किसी आतिशबाजी से कम नहीं बनाएंगे। खास बात यह है कि इस खगोलीय उत्सव को देखने के लिए किसी टेलीस्कोप या विशेष उपकरण की जरूरत नहीं होगी। साफ और अंधेरे आसमान में इसे खुली आंखों से निहारा जा सकेगा। 

कम उल्काएं, लेकिन चमक ऐसी कि ठहर जाएंगी निगाहें

विज्ञापन

उत्तरी टौरिड उल्का बौछार में सामान्य तौर पर प्रति घंटे लगभग 5 से 10 उल्काएं दिखाई दे सकती हैं। हालांकि, इसकी असली खूबसूरती इनकी संख्या में नहीं बल्कि इनके आकार, चमक और गति में छिपी है। इस बौछार के दौरान कभी-कभार बेहद चमकीले, बड़े और अपेक्षाकृत धीमी गति से गुजरने वाले फायरबॉल्स दिखाई देते हैं। ये कुछ क्षणों के लिए रात के अंधेरे को चीरते हुए आसमान में रोशनी की लकीर खींच देते हैं।

धूमकेतु की धूल से जन्म लेती है आसमानी आतिशबाजी
इस खूबसूरत नजारे के पीछे धूमकेतु एनके की भूमिका है। दरअसल, अंतरिक्ष में अपनी यात्रा के दौरान धूमकेतु अपने पीछे धूल और छोटे-छोटे चट्टानी कणों का मलबा छोड़ता जाता है। जब पृथ्वी अपनी कक्षा में घूमते हुए इस मलबे के क्षेत्र से गुजरती है, तो ये कण पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं। वायुमंडल में प्रवेश के दौरान अत्यधिक गति के कारण ये गर्म होकर चमकने लगते हैं और आसमान में रोशनी की लकीरें बनाते हैं।
विज्ञापन


कैसे देखें यह नजारा
इस खगोलीय आतिशबाजी को देखने के लिए किसी टेलीस्कोप या दूरबीन की आवश्यकता नहीं है। इसे देखने का सबसे अच्छा समय आधी रात के बाद का होगा। एरीज के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र यादव की सलाह है कि लोग किसी ऐसे खुले स्थान या छत पर जाएं, जहां शहर की कृत्रिम रोशनी और प्रदूषण कम से कम हो। आसमान की ओर देखने से पहले अपनी आंखों को अंधेरे के अनुकूल ढलने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट का समय दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें