फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन दोपहर बाद थमी बारिश धूप खिलने से मिली राहत

Mon, 04 Jul 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
आपदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल।  सरोवर नगरी नैनीताल में तीसरे दिन दोपहर बाद बारिश थमने तथा उसके बाद मौसम खुलने से स्थानीय लोगों के साथ ही सैलानियों ने भी राहत की सांस ली। तीन दिनों के भीतर 315.2 मिमी बारिश हो चुकी है। नैनीझील के जलस्तर में भी बढ़ोत्तरी हुई है। माल रोड में भी इंडिया होटल के समीप के नाले से बारिश के साथ ही मलबा आता रहा जिसे जेसीबी मशीन से हटाया जाता रहा। तल्लाकृष्णापुर में भी एक मकान की दीवार ढहने से मकान को खतरा हो गया है।
विज्ञापन


प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सभी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस बीच बारिश से जिले के 18 मोटर मार्ग बंद हो गए  हैं। मार्गों के बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी हैं। नगर  में रविवार को दोपहर तक बारिश होने से जनजीवन प्रभावित रहा। कुछ देर के लिए बिजली भी गुल रही। तल्लीताल में सिपाही धारे के समीप राम सिंह नेगी के घर के सामने की पहाड़ी से आज भी पत्थरों के गिरने का क्रम जारी रहा। दोपहर बाद बारिश थमने से सैलानियों ने नैनी झील में नौका विहार किया तथा स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। प्रशासन व पालिका की टीम ने नगर ने नारायणनगर क्षेत्र के 6, तल्लाकृष्णापुर के दो जबकि स्टाफ हाउस के 5 ऐसे मकानों को चिह्नित किया जो आपदा की दृष्टि से संवेदनशील थे। इन सभी मकानों में लाल निशान लगाया गया।

इनके भवन स्वामियों को हिदायत दी गयी कि वह जल्द ही प्रशासन द्वारा स्थापित वैकल्पिक स्थानों में चले जाएं। प्रशासन की टीम को सूचना मिली थी कि रईस होटल क्षेत्र के जिन लोगों को दुर्गापुर में बसाया गया है वह दुर्गापुर के मकानों में न रहकर कुछ लोग फिर रईस होटल क्षेत्र में रह रहे हैं। प्रशासन ने क्षेत्रीय सभासद को साथ लेकर बारीकी से निरीक्षण किया तो ऐसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नंदन राम, नायब तहसीलदार प्रियंका रानी, पालिका की ओर से ईश्वर बहुगुणा, दीपक कुमार व दिनेश कुमार शामिल थे। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने  बताया कि तीन दिनों के भीतर 315.2 मिलीमीटर बारिश हुई है।  
विज्ञापन


बारिश की वजह से बंद नैनीताल जिले के मोटर मार्ग
खुर्पाताल-रुसी  बाईपास, गर्जिया-रामनगर, भुजान-बेतालघाट,   देवीपूरा-सौड़,देवीधूरा-बोहरागांव, नथुवाखान-जौरासी,मोरनोला-मझेला,    अमेल-खोला, बानना मोटर मार्ग,  भौर्सा-पिनरौ,    हल्द्वानी-अल्मोड़ा एनएच,  छेड़ाखान-अमजड़, देवली-मततोली,  बबियाड़-तुदली,  डालकन्या- गौनियारों,   डौला-सौड़, भनौन- सिमटी पतली तथा बजून-अधौड़ा मोटर मार्ग बंद हैं।  फोटो सहित 03एनटीएल 12पी से 16 पी तक 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें