फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे से अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा

Tue, 30 Jun 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने नेशनल हाईवे से अतिक्रमणकारियों को खदेड़ दिया। साथ ही, पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर कई लोगाें का सामान भी जब्त किया।
विज्ञापन


सोमवार को नायब तहसीलदार सूरज सिंह के नेतृत्व में पालिका और पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से काशीपुर प्राईवेट बस अड्डे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया।

यह अभियान शहीद भगत सिंह चौक भवानीगंज, काशीपुर रोड व शिवलालपुर चुंगी तक चला। इस दौरान टीम ने नेशनल हाईवे के किनारे सड़क पर कब्जा कर बैठे लोगों को सामान सड़क से हटाने की हिदायत दी।
विज्ञापन


साथ ही, नाली के ऊपर पक्का निर्माण करने वालाें के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाते हुए नाले के ऊपर किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। नायब तहसीलदार सूरज सिंह ने बताया अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन


अतिक्रमण करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान पालिका के लल्ला मिया, धनसिंह खत्री, सुनील कुमार, हरलाल, एसआई आरसी ढोडियाल आदि मौजूद रहे।

29आरएनआर08। नेशनल हाइवे पर बने अवैध निर्माण को तोड़ती टीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें